{"_id":"5b80446c42c792466a505ca8","slug":"151535132780-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्य सरयू महोत्सव--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्य सरयू महोत्सव--
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
भक्तों ने उतारी मां सरयू की आरती
दिव्य सरयू महोत्सव में दीपों से जगमगाया सरयू घाट
सुरक्षा के इंतजाम में लगी कई थानों की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। दिव्य सरयू महोत्सव में भक्तों ने नदी तट पर मां सरयू की भव्य आरती उतारी। महोत्सव में आरती के लिए महिला-पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। जबकि एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस मुस्तैद रही।
शुक्रवार को आयोजित महोत्सव में थाना घाट पर बने तुलसी, रामजानकी, आरती, सीता आदि घाटों को भव्य रूप से सजाया गया था। आयोजक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अजीत जायसवाल के नेतृत्व में तीसरे साल दिव्य सरयू महोत्सव में भव्य आरती की तैयारी की गई थी। शाम सात बजे पुरोहितों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां सरयू की आरती उतारी गई। घाट पर टिमटिमाते दीपक आकर्षक छटा बिखेर रहे थे। जबकि भजन-कीर्तन से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर मिथिलेश राय ने मदनपुर, भलुअनी आदि थानों से पुलिस बल बुलाया था। इस दौरान पूर्व सभासद जगत नारायण तिवारी, तारकेश्वर वर्मा, संजय बर्नवाल, विजय निषाद, प्रदीप गुप्ता, राणा प्रताप, मुरारी अग्रवाल, अरविंद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।