फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दिन में धूप, शाम को बढ़ी गलन

दिन में धूप, शाम को बढ़ी गलन

Fri, 12 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
दिन में धूप, शाम को बढ़ी गलन
देवरिया कसया रोड स्थित पशु अस्पताल के समीप ठंड से परेशान लोग अलाव ताप कर ठंड दूर करते। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कड़ाके की ठंड से हर कोई बेहाल है। पिछले 15 दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। शहर में गिने चुने स्थानों पर ही नगर पालिका प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था कर रखी है। ऐसे में रात के समय खुले आसमान के नीचे रहने वालों मुसीबत बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन में धूप तो जरूर निकली। लेकिन शाम को गलन इस कदर बढ़ा कि लोग कांप उठे।
विज्ञापन

25 दिसंबर से शुरू हुई ठंड धीरे-धीरे अपने शबाब पर आती गई, पारा लुढ़कता गया। 31 दिसंबर के बाद ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। सूर्यदेव के दर्शन बंद हो गए। शीतलहर का प्रकोप बढ़ता गया। इससे बच्चे और बुजुर्ग परेशान हो उठे। अब तो ठंड का कहर इस कदर बढ़ गया है कि हर कोई इससे आजिज आ चुका है। तीन दिन पूर्व न्यूनतम तापमान चार डिग्री पर पहुंच गया था। अब पांच और छह के बीच तापमान है। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका प्रशासन बड़े-बड़े दावे कर रहा है। मगर जमीनी हकीकत यह है कि शहर के गिने चुने स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। सड़क के किनारे ठेले खोमचे लगाने वाले भीषण ठंड में कांपते हुए सामान बेचने को मजबूर हैं। रिक्शा चालक सोहन का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर तीन दिन बाद लकड़ी गिरवाई जा रही है। रिक्शा चालक चंदाकर अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन को गरीबों की चिंता नहीं है।
विज्ञापन


दुकानदारी पर ठंढ का ग्रहण
ठंड में दुकानदारी पर भी ग्रहण लग गया है। दुकानदारों को घंटों बोहनी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। ठंड के मारे लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिख रही है। हालांकि 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इसके बावजूद बाजार ठंडा पड़ा रहा है। किराना व्यापारी रामेश्वर ने कहा कि ठंड के साथ ही दुकानदारी चौपट होने लगी है। पहले की तुलना में बिक्री काफी कम हो गई है। त्रिभुवन कुमार का कहना है कि ठंड के मारे दुकानदार भी परेशान हैं। लोग 11 बजे दुकान खोल रहे हैं और शाम होते ही बंद कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीटरों की बढ़ी मांग
ठंड में हीटर और गीजर की डिमांड बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक दुकानदार राम सागर कहते है कि कई साल के बाद ठंड में इस बार हीटर की बिक्री बढ़ी है। बिजली कटौती को देखते हुए लोग गैस गीजर ज्यादा लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed