{"_id":"5a0c70dd4f1c1b59678bbf58","slug":"151510764765-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में मिलावटी तेल कारोबार का भंडाफोड़फोटो समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में मिलावटी तेल कारोबार का भंडाफोड़फोटो समाचार
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
चकीयावा मुहल्ले में इसी मकान में चल रहा था मीलावटी तिल का तेल व अबिर का धंधा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मिलावटी तेल और अबीर बनाने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह धंधा शहर के अंदर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर काफी समय से चल रहा था। मौके से कई नामी कंपनियों के स्टीकर, पैकिंग करने वाली मशीन और बोतल पुलिस पुलिस ने बरामद किया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बिहार, गोपालगंज जिले के मीरगंज निवासी अनिल प्रसाद शहर के चकियवा मोहल्ले में मकान है। मकान में मिलावटी तिल का तेल, अबीर, अगरबत्ती बनाने का कारोबार बहुत दिनों से चल रहा था। लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को नहीं थी। बुधवार की शाम को इग्ल स्पेशल टीम ने मकान पर छापामारी की। इससे मिलावटी तेल कारोबारियों में हड़कंप मच गया और वर्कर भाग निकले। पुलिस ने अनिल प्रसाद को हिरासत में ले लिया। मकान के अंदर तेल पैकिंग और अबीर बनाने वाली मशीन, नामी तेल कंपनियों का स्टीकर, बोतल और दस ड्रम केमिकल बरामद किया। तेल धंधे का भंडाफोड़ होने की जानकारी होने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मोहल्ले के लोगों को भी यह बता नहीं था कि इस मकान में मिलावटी तेल का कारोबार होता था। इस बाबत कोतवाल राय साहब यादव ने बताया कि मिलावटी तेल कंपनियों का तेल बनाने का सामग्री और केमिकल बरामद किया गया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
दस से अधिक जिलों में होता था सप्लाई
मिलावटी तिल के तेल, अगरबत्ती और अबीर की सप्लाई बिहार के सिवान, गोपालगंज के अलावा बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज में किया जाता था। इस कारोबार में दस से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हिरासत में लिए गए युवक ने पूछताछ में कई लोगों नाम बताया है। पुलिस उन तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
एक घंटे गलियों में घूमती रही पुलिस
देवरिया। इग्ल स्पेशल टीम ने मिलावटी तेल बनाने वाले के घर छापामारी करने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। लेकिन लोकेशन बताने के बाद भी पुलिस एक घंटे तक न्यू कालोनी की गलियों में घूमती रही। कोतवाली और दो दरोगा को लोकेशन बताने के बाद भी समझ में नहीं आ रहा था। मौके पर पहुंची कोतवाल विलंब होने की वजह पुराने सिपाहियों के साथ नहीं होने और रास्ते की जानकारी नहीं होने की बात कही।