फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लखनऊ से 11 हजार सस्ती होगी हज की उड़ान

लखनऊ से 11 हजार सस्ती होगी हज की उड़ान

Wed, 15 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से 11 हजार सस्ती होगी हज की उड़ान
एयरपोर्ट - फोटो : SELF
आसिफ इकबाल
विज्ञापन

देवरिया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है। हज के लिए जाने वालों को उड़ानस्थल के चयन का विकल्प मिलेगा। हालांकि वह लोग बाद में किसी तरह फेरबदल नहीं कर सकेंगे। वाराणसी की बजाए लखनऊ से उड़ान भरेंगे तो 11411 रुपये कम भुगतान करना पड़ेगा।

इस्लाम के पांच अरकान में हज का अहम स्थान है। एक बार हज की अदायगी जरूरी है। हालांकि कमाई जायज होनी चाहिए। अल्लाह का घर यानी मक्का और मोहम्मद साहब का रौजा मदीना में हाजिरी के अलावा अन्य जगहों पर दस्तक देते हैं। इसके बाद हज की अदायगी मुकम्मल होती है। प्रत्येक साल लगभग 150 लोग अरकान ए हज की अदायगी के लिए जाते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद हज पॉलिसी 2018 जारी हुई है। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को लखनऊ से उड़ान भरने की दोबारा सहूलियत मिली है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि सात दिसंबर तय की है। वेबसाइट हज कमेटी ऑफ इंडिया पर एप्लीकेशन लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को वाराणसी से सऊदी अरब के लिए हवाई जहाज का किराया 92387 रुपये निर्धारित है, जबकि लखनऊ से सऊदी अरब जाने पर 80966 रुपये भुगतान करना होगा। किराया के रकम में तब्दीली हो सकती है दरअसल इस बार टेंडर के जरिए हवाई जहाज का किराया तय होना है। मालूम हो कि प्रदेश के आजमीने हज तीन जगह से उड़ान भरते हैं, जिसमें नई दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी शामिल है।
विज्ञापन


इन जिले के लोग वाराणसी से भरते हैं उड़ान
गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, वाराणसी, बलिया, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, इलाहाबाद, जौनपुर और कौशाम्बी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed