फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बसपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन को पुलिस ने पकड़ा

बसपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 14 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन को पुलिस ने पकड़ा
बसपा प्रत्याशी की प्रचार वाहन पकडे जाने पर कोतवाली पहुंचे बसपाई। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के बसपा के प्रत्याशी के प्रचार वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया। बसपाइयों के दबाव के बाद पुलिस ने वाहन को छोड़ दिया। पार्टी नेताओं ने पुलिस पर सत्ताधारी दल के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय का चुनाव शबाब पर है। मंगलवार की सुबह नौ बजे बसपा प्रत्याशी मुमताज अली का प्रचार वाहन शहर में भ्रमण कर रहा था। पुराने बस स्टेशन के पास सिपाहियों ने वाहन को पकड़ लिया। इसके बाद चालक समेत प्रचार वाहन को कोतवाली में ले गए। दोपहर दो बजे बसपाइयों का जत्था कोतवाली में पहुंचा। कोतवाल राय साहब यादव से वजह जाना। उन्होंने बताया कि परमिशन में माइक की संख्या नहीं है। बसपाइयों ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर को लिखना चाहिए। बसपाइयों ने वाहन छोड़ने के लिए तर्क रखना शुरू कर दिए। दबाव पड़ने के बाद कोतवाल ने एसडीएम सदर राकेेश सिंह से बात की। आखिरकार पुलिस ने वाहन को छोड़ दिया। बसपा प्रत्याशी मुमताज अली ने कहा कि पुलिस सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रही है। पांच घंटे से अधिक समय तक प्रचार वाहन को गलत तरीके से रोका गया था। कोतवाल राय साहब यादव ने बताया कि चेकिंग में परमिशन की फोटोकॉपी मिली थी। ओरिजनल डॉक्यूमेंट मिलने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed