फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रोडवेज बस की सफर यात्रियों की जेब पर पड़ रही भारी

रोडवेज बस की सफर यात्रियों की जेब पर पड़ रही भारी

Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस की सफर यात्रियों की जेब पर पड़ रही भारी
देवरिया। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब रोडवेज बस का सफर भी रुलाने लगा है। किराए की बढ़ोत्तरी से रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों को झटका लगा है। प्रदेश सरकार के इस फैसले को जनता के साथ धोखा बताया।
विज्ञापन

लार पिपरा चौराहा निवासी मैनेजर जायसवाल का कहना है कि महंगाई की मार से जनता खुद परेशान है। अचानक किराया बढ़ने से लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। सलेमपुर निवासी शशिकांत तिवारी ने बताया कि सरकार के इस फैसले का सीधा असर रोडवेज बस में सफर करने वाले आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। गोरखपुर से देवरिया आने पर पहले 53 रुपये लगता था। लेकिन अब 56 रुपये देना पड़ रहा है। वहीं देवरिया से सलेमपुर का 28 की जगह 31 रुपये लग रहा है। यह गलत हुआ है। बलिया जिले के शाहपुर अफगा बनिया गांव निवासी अनिल कुमार अपने परिवार के साथ देवरिया इलाज कराने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि बेल्थरा रोड से देवरिया आने में 55 रुपये किराया लगता था। लेकिन आज से 60 रुपये लग रहा है। रोडवेज का सफर महंगा होने से आम लोग परेशान है। पिपरा मदन गोपाल निवासी विशुनदेव दुबे योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में कोई कार्य नहीं कर रही है। बस का किराया बढ़ाकर सरकार ने जले पर नमक छिड़कने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed