{"_id":"597e10d84f1c1b51178b462e","slug":"151501434072-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर पार्क से कब्जा हटा, एक मकान तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर पार्क से कब्जा हटा, एक मकान तोड़ा
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सार्वजनिक जमीन पर कब्जेधारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाई। मकान, छप्पर और बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई। अंबेडकर पार्क को भी खाली कराया गया। कार्रवाई से कब्जा करने वालों में खौफ है।
एसडीएम राकेश सिंह रविवार को पुलिस बल के साथ चिउरहा-रामपुर कारखाना के भेड़िया टोला में पहुंचें। इसके चलते अफरा तफरी मच गई। अंबेडकर पार्क में गांव के कुछ लोगों ने परिसर में कब्जा कर लिया था, जिसमें राधाकृष्ण और कोमल ने छप्पर डाल कर आशियाना बना लिया था, जबकि 14 लोगों ने भूसा समेत अन्य सामान रखें थे। एसडीएम ने जेसीबी के साथ पक्का निर्माण तुड़वाया। इसके बाद दोपहर तीन बजे बरवा मान सिंह गांव में पहुंचें। सुरेश यादव ने मकान और केदार सिंह ने बाउंड्रीवॉल कराया था। उनके अलावा दिनेश यादव, दिग्विजय यादव, जयप्रकाश, रामायण सिंह सामान रख कर कब्जा किए थे। राजस्व कर्मचारी और पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।