{"_id":"656f6b7cb0e2a36c4e08aeeb","slug":"150-houses-lost-electricity-for-two-months-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-14348-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो माह से 150 घरों की बिजली गुल...अंधेरे में रहने को हैं मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो माह से 150 घरों की बिजली गुल...अंधेरे में रहने को हैं मजबूर
Tue, 05 Dec 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
लार। दो माह पूर्व आई तेज आंधी में नगर के धवरिया वार्ड के धुमनगर में लगा बिजली निगम का पांच पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। इससे 150 घरों की बिजली बाधित हो गई। शिकायत के बाद भी पोल नहीं बदले गए।इधर दो माह से करीब एक हजार से अधिक की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। आपूर्ति के अभाव में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
लार नगर के धवरिया वार्ड के धुमनगर में 150 घरों की बिजली आपूर्ति ट्यूबेल के समीप लगे ट्रांसफार्मर से पांच पोलों के सहारे जाती है। वार्ड के लोगों के मुताबिक दो माह पहले तेज आंधी आने पर यह पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़े। इसके बाद आपूर्ति बंद हो गई। क्षतिग्रस्त पोल को बदलवाने की कई बार मांग की गई लेकिन दो माह बाद भी पोल नहीं बदला जा सका है। ऐसे में घरों में लगे उपकरण बेमतलब साबित हो रहे हैं।
सबसे अधिक परेशानी पानी को लेकर हो रही है। सुबह शाम नित्यक्रिया के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वार्ड में शाम होते ही अंधेरा हो जा रहा है। वहीं मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। आटा पिसाने डेढ़ किलोमीटर दूर जा रहे हैं। वार्ड के लोगों ने जल्द क्षतिग्रस्त पोल को बदलवा आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
....
कोट-
क्षतिग्रस्त हुए पांच पोल को जल्द बदलवाने के लिए स्टीमेट बनाकर भेजा गया था। अब जल्द ही बदल दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित ठीकेदार को निर्देश दिया गया है।
राजकुमार जेई लार,
....
दो माह से पोल को बदलवाने के लिए कई बार निगम के अधिकारियों से मिलकर मांग कर चुका हूं। सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिला है। अंधेरे में रहने को लोग मजबूर हैं।
राहुल कुमार
...
आपूर्ति के अभाव में वार्ड के बच्चों की रात की पढ़ाई बाधित हो गई है। साथ ही लोगों की पूरी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।मोबाईल चार्ज करने मुख्य बाजार जाना पड़ रहा है।
प्रकाश भारती