फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   15 contract teachers terminated

कस्तूरबा विद्यालयों के 14 शिक्षकों की संविदा समाप्त

Wed, 15 Jul 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
15 contract teachers terminated
कस्तूरबा विद्यालयों के 14 शिक्षकों की संविदा समाप्त
विज्ञापन

प्रमाण पत्रों के सत्यापन में कूटरचित ढंग से तैयार मिले शैक्षिक अभिलेख
शिक्षकों में तीन पुरुष सहित पांच महिलाएं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पिछले कई सालों से पढ़ा रहे 14 शिक्षक-शिक्षिकाओं की संविदा बुधवार को समाप्त कर दी गई। बेसिक कार्यालय एवं शासन की ओर से इनके शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में इनके प्रमाण पत्र कूटरचित ढंग से तैयार किए जाने की पुष्टि हुई है। इनमें एक वार्डेन, आठ पूर्णकालिक, चार अंशकालिक एवं एक अन्य विषय उर्दू विषय के शिक्षक शामिल हैं। चार बीएसए ने प्रथम नियुक्ति तिथि से ही इनकी संविदा समाप्त कर विधिक कार्रवाई के लिए जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को नामित किया है।
बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद स्तर पर गठित पांच सदस्यीय जांच समिति ने पिछले माह इन शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया था। इसमें सुनीता गौतम पूर्णकालिक शिक्षिका केजीबीवी भाटपाररानी, श्वेता यादव पूर्णकालिक शिक्षिका केजीबीवी भलुअनी, अनामिका त्रिपाठी पूर्णकालिक शिक्षिका केजीबीवी लार, नित्यानंद जायसवाल अंशकालिक शिक्षक केजीबीवी देसही देवरिया, वशिष्ठ कुशवाहा अंशकालिक शिक्षक केजीबीवी लार, अरविंद कुमार सिंह अंशकालिक शिक्षक केजीबीवी बैतालपुर, सुनीता यादव अंशकालिक शिक्षिका केजीबीवी भटनी, निहारिका पूर्णकालिक शिक्षिका केजीबीवी भाटपाररानी, अमृता सिंह पूर्णकालिक शिक्षिका केजीबीवी भाटपाररानी, अमृता सिंह वार्डेन केजीबीवी रामपुर कारखाना, अर्चना मिश्रा पूर्णकालिक शिक्षिका केजीबीवी बरहज, गाजी सबेनूर आला उर्दू शिक्षिका भटनी, विजया सिंह पूर्णकालिक शिक्षिका केजीबीवी गौरीबाजार, निशा कुमारी पूर्णकालिक शिक्षिका केजीबीवी बैतालपुर के प्रमाण पत्र जांच प्रक्रिया के अंतर्गत फर्जी पाए गए हैं। इन सभी 14 शिक्षक-शिक्षिकाओं पर कूटरचित ढंग से तैयार अंक पत्र व प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी किए जाने की पुष्टि हुई है। बीएसए ने बताया कि डीएम की अनुमति के बाद इन सभी शिक्षकों की संविदा प्रथम नियुक्ति तिथि से समाप्त कर दी गई है तथा विधिक कार्रवाई के लिए जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

और शिक्षकाओं पर भी गिरेगी गाज
बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी जिले की सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। जल्द ही इन विद्यालयों के कुछ और शिक्षकों पर भी कार्रवाई संभव है। जिन शिक्षकों की संविदा समाप्त की गई है, वह प्रथमदृष्टया जांच में दोषी मिले हैं। इनके ऊपर एफआईआर के साथ ही मानदेय रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed