{"_id":"642084763e1cde5a69022f19","slug":"15-bags-of-wheat-crop-burnt-deoria-news-c-7-1-100317-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली की चिंगारी से लगी आग, 15 कट्ठा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली की चिंगारी से लगी आग, 15 कट्ठा गेहूं की फसल जली
Sun, 26 Mar 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडयेपुर गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के उत्तर खेत में बिजली के तार की चिंगारी से रविवार को अचानक आग लग गई। तेज पछुआ हवा से देखते ही देखते करीब 15 कट्ठा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इसमें पुलिस कर्मियों ने सहयोग किया। जबकि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची।
दोपहर में गांव के पीछे खेतों में बिजली का तार टूट कर गिर गया। उससे निकली चिंगारी से अंगद पटेल के गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन अंगद पटेल की दस कट्ठे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं बगल के हरेराम व मुन्ना, सुदाम की भी चार से पांच कट्ठे गेहूं की फसल जल गई। तेज पछुवा हवा से लोग दहशत में आ गए। फायर ब्रिगेड को फोन करने के बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों का सहयोग किया।