फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   147 people infected corona in the district

जिले में 147 लोग कोरोना संक्रमित

Wed, 14 Apr 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
147 people infected corona in the district
जिले में 147 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद लोग कोरोना गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। बुधवार को 147 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 7638 हो गई है। एक्टिव केस 785 हैं। अब तक 6754 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि सौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इससे बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती भी दिखा रही है। बिना मास्क लगाकर बाजार में घूमने वालों का चालान भी किया जा रहा है। फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। दुकानों पर बिना मास्क लगाकर लोग पहुंच रहे हैैं। सामाजिक दूरी की अनदेखी की जा रही है। कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। उधर, पंचायत चुनाव के प्रचार में उम्मीदवार के साथ भीड़ चल रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जनपद में बुधवार को 147 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जांच बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर जांच कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed