फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एफसीआई गोदाम पर वसूली की जांच करेंगे डिपो मैनेजर

एफसीआई गोदाम पर वसूली की जांच करेंगे डिपो मैनेजर

Sat, 04 May 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम पर वसूली की जांच करेंगे डिपो मैनेजर
फसल
देवरिया। एफसीआई गोदाम उसरा बाजार में ट्रकों को खाली करने के लिए हो रही वसूली की जांच डिपो मैनेजर करेंगे। एफसीआई के एरिया मैनेजर ने जांच कर आख्या मांगी है। प्रकरण की निष्पक्ष तरीके से जांच हो जाए तो, कई कर्मचारियों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन

उसरा बाजार में एफसीआई के गोदाम पर जिले के रहने वाले कई कर्मचारियों की तैनाती काफी दिनों से है। विभागीय सांठगांठ होने से इनका तबादला भी नहीं होता है। इन दिनों गेहूं लेकर पहुंचने वाले ट्रकों को खाली करने के लिए 1200 रुपये प्रति ट्रक वसूली हो रही है। विरोध करने पर समय का अभाव बताकर ट्रकों को खड़ा करा दिया जा रहा है। इसका असर केंद्र प्रभारियों पर पड़ रहा है और खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। वसूली का खेल उजागर होने के बाद विभागीय अफसरों में खलबली मच गई है। कुछ माह पूर्व ही रघवापुर गोदाम से घूस लेते एक कर्मचारी को सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था और कार्रवाई भी हुई थी। इस घटना से एफसीआई अफसरों की किरकिरी भी खूब हुई थी, बावजूद उसरा बाजार एफसीआई गोदाम पर अवैध वसूली नहीं बंद हो रही है। एफसीआई के एरिया मैनेजर कुमार अभिषेक ने बताया कि डिपो मैनेजर को जांच का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


रोस्टर फेल होने से बढ़ी है दिक्कत
गेहूं खरीद शुरू हुआ तो रोस्टर के हिसाब से ट्रकों को गोदाम पर भेजा जाता था। रघवापुर गोदाम भरने से रोस्टर फेल हो गया और ट्रकें उसरा बाजार जाने लगी। सोमवार से सोनूघाट में लिया गया प्राइवेट गोदाम खुल जाएगा तो फिर रोस्टर के हिसाब से ट्रकों को भेजा जाएगा। शुक्रवार को भी उसरा बाजार गोदाम के बाहर ट्रकों का कतार लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पैकौली और मलकौली में बोरा खत्म
सदर ब्लॉक के साधन सहकारी समिति मलकौली और पैकौली क्रय केंद्र पर दो दिनों से गेहूं की खरीद ठप है। इसकी वजह बोरे की कमी बताई जा रही है। गेहूं बेचने के लिए पहुंच रहे किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed