फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अविनाश अध्यक्ष और प्रमोद महामंत्री चुने गए

अविनाश अध्यक्ष और प्रमोद महामंत्री चुने गए

Tue, 25 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
अविनाश अध्यक्ष और प्रमोद महामंत्री चुने गए
एसडीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव जीतने के बाद खुशी का इजहार करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
लार। एसडीपीजी कॉलेज मठ लार में मंगलवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अविनाश सिंह अध्यक्ष और प्रमोद साहनी महामंत्री चुने गए। चुनाव परिणाम आने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. जीवन दर्शन दीक्षित और चुनाव अधिकारी डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच कॉलेज पर छात्रसंघ का चुनाव सुबह आठ बजे शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। दो बजे से शुरू हुई मतगणना में अविनाश सिंह 399 वोट पाकर अध्यक्ष चुने गए। इनके प्रतिद्वंद्वी सुनील सिंह को 186 वोट और विकास सिंह को मात्र एक वोट मिला। उपाध्यक्ष प्रत्याशी सुग्रीव को 413 और विवेक को 163 वोट मिले। 250 वोट पाकर सुग्रीव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। 217 वोट पाकर महामंत्री चुने गए प्रमोद साहनी ने 31 मत से 186 मत पाने वाले पवन यादव को पराजित किया। वहीं सुनील यादव को मात्र 170 वोट मिला। जंगबहादुर गोड़ 281 वोट पाकर साहित्यिक मंत्री चुने गए, जबकि अभिषेक सिंह को 293 वोट मिला। 915 वोट के सापेक्ष मात्र 605 छात्र-छात्राओं अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 110 मत अवैध पाए गए। चुनाव अधिकारी डॉ. देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि शांति तरीके से चुनाव संपन्न हो गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन



नहीं काम आई कोई रणनीति
इस बार का छात्रसंघ चुनाव काफी रोचक था। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील सिंह और महामंत्री सुनील यादव को जिताने के लिए कई प्रभावशाली लोग लगे थे, लेकिन किसी का प्रयास काम नहीं आया। भारी वोट के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि इनके बड़े भाई विनय सिंह इसके पूर्व लगातार दो बार कॉलेज के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस को लेकर पुलिस से नोंकझोंक
चुनाव परिणाम आने के बाद कॉलेज गेट के बाहर जीतने वाले प्रत्याशियों के उत्साहित समर्थक खूब नारे लगा रहे थे। शपथ ग्रहण के बाद अविनाश सिंह जुलूस के साथ जाने की जिद करने लगे, लेकिन पुलिस ने जीते हुए प्रत्याशियों को अपने साथ उनके घर तक ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed