{"_id":"5b80446742c79246615448f4","slug":"141535132775-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"66666666","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66666666
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीआईपी सूची से जिले की कई सड़कें बाहर
सीसी रोड की फाइल मुख्य अभियंता कार्यालय के बाद नहीं बढ़ी आगे
भरथुआ-भिंगारी और देवरिया-बेलडाड़ सड़क भी अधर में
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। वीआईपी सूची से जिले की कई सड़कें बाहर हो गईं हैं। इसको लेकर जहां पीडब्ल्यूडी परेशान है। वहीं, जनप्रतिनिधि इससे बेखबर हैं। शहर के सीसी रोड की फाइल मुख्य अभियंता लोक निर्माण के पास पड़ी हुई है। इसके लिए विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों से संपर्क साध रहे हैं।
शहर के देवरिया-पकड़ी मार्ग (सीसी रोड) क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। शहर के अंदर तीन किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण कराने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 8.49 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर शासन को 25 मई को भेज दिया। लेकिन अभी तक यह लखनऊ मुख्य अभियंता कार्यालय में जाकर रुका हुआ है। इसके अलावा केंद्रीय सड़क निधि में 49.87 करोड़ की लागत से भरथुआ-भिंगारी मार्ग और 46 लाख की लागत से देवरिया-बेलडाड़ मार्ग का एस्टीमेट बनाकर पीडब्ल्यूडी की ओर से भेजा गया था। केंद्रीय सड़क निधि से प्रशासकीय स्वीकृत मिल गई। लेकिन बजट की कमी बताते हुए वित्तीय स्वीकृत नहीं मिली। इसे राज्य सड़क योजना के अंतर्गत दुबारा मांगा गया। जिले की तीनों प्रमुख सड़कें वीआईपी सूची से बाहर हो गईं हैं। विभागीय कर्मचारियों की मानें तो प्रमुखता के तौर पर सड़कों की स्वीकृति दी जा रही है। इसकी जानकारी सांसद और विधायक को नहीं है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इसके लिए जनप्रतिनिधियों से संपर्क करना शुरू कर दिए हैं। ताकि वीआईपी सूची से बाहर हुईं सड़कों को वित्तीय स्वीकृति मिल जाए। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन डीके चौधरी ने बताया केंद्रीय सड़क निधि से बाहर हुईं सड़कों की दुबारा सूची भेजी गई है। पैरवी के अभाव में वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल रही है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।