{"_id":"5b7af43642c792466a5054be","slug":"141534784566-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो निर्मला देवी,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। बस स्टेशन पर ओवरब्रिज के समीप एक टैंकर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टैंकर को पुलिस ने पीछाकर रुकवाया और चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्स्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे की वजह से मुख्य मार्ग आधा घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत से जाम समाप्त कराया। पता चला कि हादसे के वक्त शिक्षिका स्कूटी पर बैठी थीं और उनकी बहन का बेटा ड्राइव कर रहा था। दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हालांकि हादसे में शिक्षिका का भतीजा सुरक्षित है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मगहरा निवासी रामानंद पासवान की पत्नी निर्मला देवी (52) भागलपुर ब्लॉक के परसियां चंदौर गांव के जूनियर हाईस्कूल की हेडमास्टर थीं। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपनी बहन के बेटे रामप्रवेश पासवान (19) के साथ स्कूटी से पूजा का सामान लेने सलेमपुर आई थीं। सामान लेने के बाद बस स्टेशन पर ओवरब्रिज के समीप पहुंची थीं कि देवरिया की तरफ से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिरी शिक्षिका को रौंदते हुए टैंकर ओवरब्रिज की तरफ निकल गया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने भाग रहे टैंकर को पीछा कर हरैया लाला के पास पकड़ लिया। चालक राजेश निवासी बेलही, कोतवाली मुगलसराय जिला चंदौली को हिरासत में ले लिया गया। हादसे के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। निर्मला देवी के पति रिटायर्ड शिक्षक हैं। बड़ा बेटा अभिषेक प्राइमरी स्कूल का टीचर है और उसकी शादी हो चुकी है। छोटा बेटा मोनू (24) इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करता है। दो बेटियां सृष्टि व लोली की शादी हो चुकी है। घटना की जानकारी पर पहुंची छोटी बहन का रो-रो कर बुरा हाल था।