फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अक्षय तृतीया पर सराफा में रौनक

अक्षय तृतीया पर सराफा में रौनक

Thu, 19 Apr 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर सराफा में रौनक
सोने के गहनों की खरीदारी करती महिलाए। - फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सर्राफा बाजार में खूब रौनक रही। खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ बाजारों में देखी गई। सोने के भाव में तेेजी के बावजूद लोगों ने आभूषण खरीदे। लग्न ने भी मार्केट में चहल-पहल को और बढ़ा दिया। बेहद शुभ माने जाने वाले मुहूर्त में कई लोगों ने अपने प्रतिष्ठान का शुभारंभ भी किया। बाजार के जानकारों की मानें तो एक दिन में करीब पांच करोड़ के आभूषण आदि बिके।
विज्ञापन

शहर के मालवीय रोड, आर्य समाज गली, जमुना गली, मझगांवा गली के आभूषणों की दुकानों पर अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई प्रतिष्ठानों ने अलग-अलग ऑफर दिए थे। महिलाओं ने मोल-भाव कर आभूषणों को खरीदा। बुधवार को 22 कैरेट के सोने का भाव 29500 रुपये एवं 23 कैरेट का भाव 32500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। व्यवसायी नील जायसवाल ने बताया कि शहर में आभूषणों की 150 दुकानें हैं। कुछ ब्रांडेड आभूषण बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर अधिक भीड़ रही। पिछले साल की अपेक्षा हालांकि कम ग्राहक आए।
विज्ञापन

इनसेट
बाजारों में रही रौनक
अक्षय तृतीया के मौके पर बाजारों में खूब भीड़ रही। व्यवसायी संजय केडिया ने बताया कि अक्षय तृतीया पर गोल्ड सेट, बैंगल्स, कंगन सेट, चेन, इयर रिंग, गोल्ड रिंग, टॉप्स, अंगूठी आदि ज्यादा बिके। ग्राहकों ने छोटे आभूषणों को ज्यादा पसंद किया। 10 ग्राम सोने के आभूषण या 20 हजार के हीरे के आभूषण की खरीद करने वाले ग्राहकों को गिफ्ट भी दिए गए। अक्षय तृतीया के चलते बाजार में तेजी रही। ज्यादातर लोगों ने छोटे आभूषणों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed