{"_id":"5ad78ce74f1c1b56098b53ce","slug":"141524075751-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे की कमी और वसूली का मुद्दा छाया रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरे की कमी और वसूली का मुद्दा छाया रहा
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में उपस्थित किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। किसान दिवस में बुधवार को क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी और किसानों से 55 से 60 रुपये वसूली का मुद्दा छाया रहा। पीसीएफ के जिला प्रबंधक केपी सिंह के हस्तक्षेप के बाद किसान शांत हुए। इसके बाद किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने गेहूं खरीद में अफसरों की अनदेखी और क्रय केंद्रों पर हो रही परेशानियों को बताया। कहा कि अधिकांश क्रय केंद्रों गेहूं बेचने पहुंच रहे किसानों को बोरे की कमी बताकर क्रय केंद्र प्रभारी लौटा रहे हैं। किसानों से प्रति क्विंटल 55 से 60 रुपये रकम क्रय केंद्र प्रभारी मांग रहे हैं। विरोध करने पर गेहूं खरीदने से इन्कार कर रहे है। पीसीएफ का जिले में 77 क्रय केंद्र संचालित हो रहा है। सर्वाधिक दिक्कत इन्ही केंद्रों पर हो रही है। उप कृषि निदेशक डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि खेत में पड़े गेहूं की डंठल को किसान न जलाएं। इस बीच उन्होंने किसानों को फसल ऋण मोचन योजनाओं के शिकायत के निस्तारण की भी जानकारी दी। बताया कि 15 अप्रैल तक ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण, 27 अप्रैल तक डिमांड जनरेट किया जाएगा। जिला गन्ना निरीक्षक ने बताया कि जिला योजना के तहत पौधशाला से बीज वितरण पर 50 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान दिया जा रहा है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल, भूमि संरक्षण अधिकारी, लोरिक यादव, मारकंडेय सिंह, रमाकांत, राघवेंद्र प्रताप शाही आदि मौजूद रहे।
धर्मपुर छपरा में 800 बोरा कम मिला, होगी कार्रवाई
देवरिया। रुद्रपुर तहसील के तीन गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण एसडीएम संजीव कुमार यादव और डिप्टी आरएमओ जीतेन्द्र यादव ने बुधवार को किया। धर्मपुर छपरा गेहूं क्रय केंद्र पर 800 बोरा कम मिला। सचिव उमेश सिंह बोरे की कमी का जवाब नहीं दे पाया। डिप्टी आरएमओ और एसडीएम ने एआर कोआपरेटिव को सचिव को निलंबित करने के लिए पत्र भेजा है। इसके अलावा पचलड़ी, तीवई और रूद्रपुर एसएमआई केंद्र का निरीक्षण किया। इसमें तीवई में बोरे की कमी मिली। दो दिन के अंदर बोरा उपलब्ध कराने आश्वन दिया।