फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन,कब्जा खाली कराने की मांग

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन,कब्जा खाली कराने की मांग

Wed, 27 Dec 2017 11:10 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन,कब्जा खाली कराने की मांग
नोनापार गांव के लोगो ने जमीन से कब्जा हटाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को मांग पत्र सौपा। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सलेमपुर तहसील में पिटाई के बाद डीएम कार्यालय पर नोनापार के लोगों ने प्रदर्शन किया। पिटाई करने वालों पर केस दर्ज और कॉलेज की जमीन से कब्जा खाली कराने की मांग की है। डीएम ने जांच के लिए सलेमपुर तहसीलदार को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अफसरों के आदेश पर भी सलेमपुर तहसीलदार जमीन की पैमाइश नहीं करा रहे हैं। भटनी थानाक्षेत्र के मणिनाथ इंटर कॉलेज नोनापार की फुलवरिया टोले में जमीन है और यहां पर शिव मंदिर भी है। इस जमीन पर गांव का एक दबंग ने कब्जा कर रखा है। कब्जा खाली कराने के लिए कमिश्नर और डीएम से कई बार शिकायत कर चुके हैं। अफसरों ने तहसीलदार को पैमाइश करा कब्जा खाली कराने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके तहसीलदार पैमाइश नहीं करा रहे हैं। नाराज लोगों ने मंगलवार को सलेमपुर तहसील में इसके लिए धरना दे रहे थे। इस दौरान जमीन कब्जा करने वाले व्यक्ति के साथ कुछ लोग पहुंचे और धरना देने वालों की पिटाई करने लगे। लेकिन अफसरों ने इन लोगों को कोई मदद नहीं मिली। डीएम से मिलकर लोगों ने तहसीलदार की भूमिका पर सवाल खड़ा किया। इस दौरान मोनू तिवारी, तारा देवी, सुदामा पटेल, कैलाशी देवी, मोहन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed