फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   परिवारिक कलह में विवाहिता फंदे से झूली

परिवारिक कलह में विवाहिता फंदे से झूली

Fri, 29 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
परिवारिक कलह में विवाहिता फंदे से झूली
रामपुर कारखाना। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता फंदे से झूल गई। मामला इलाके के सिंहपुर गांव का है। विवाहिता के पिता ने घर पर मौजूद नहीं होने पर पति और ससुर के खिलाफ साजिश और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गौरीबाजार थाना के विक्रम विशुनपुर गांव निवासी विश्वजीत उर्फ विक्की ने बहन प्रीति की शादी मई 2012 में रामपुर कारखाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के राधेश्याम उपाध्याय के बेटे सतीश के साथ किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही सतीश भाई और पिता के पास दिल्ली कमाने चला गया। छुट्टियों में वह घर आता था। प्रीति पति से दिल्ली जाने के लिए कहती थी, लेकिन सतीश कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। केवल प्रीति और उसकी सास गोदावरी ही घर पर रहती थी। गुरुवार की देर शाम प्रीति ने भोजन बनाने के बाद किसी से मोबाइल पर बात की। उसके कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक प्रीति खाना खाने नहीं आई तो सास उसे बुलाने के लिए उसके कमरे में चली गई। सास जब कमरे में पहुंची तो प्रीति को पंखे से लटकता देख हैरत में पड़ गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रीति के मायके वालों को फोन कर सूचना दी गई। मायके वाले पहुंचकर गांववालों से घटना की जानकारी ली। ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया पिता कैलास शुक्ल की तहरीर पर पति सतीश उपाध्याय, ससुर राधेश्याम उपाध्याय पर साजिश रचने और सास गोदावरी देवी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed