फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जिला जज ने किया मठ का निरीक्षण

जिला जज ने किया मठ का निरीक्षण

Sat, 23 Sep 2017 11:08 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिला जज ने किया मठ का निरीक्षण
पकड़ी बाजार। बरडीहादल गांव स्थित मठ का जिला जल कृष्ण कांत पांडेय ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मठ की जमीन और बाग का जायजा लिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला जल की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यों की समिति मंदिर और मठ की निगरानी कर रही है। उन्होंने थानाध्यक्ष को मंदिर और मठ की जमीनों पर अवैध रूप से अतिक्रमण और कब्जा करने वालों पर केस दर्ज कर न्यायालय भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मठ में स्थित मंदिर के पुजारी रामकृष्ण पांडेय ने जिला जज से मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी। मठ के उत्तराधिकार को लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा है। हाईकोर्ट ने मामले में अंतिम फैसला नहीं आने तक जिला जल की अध्यक्षता वाली पांच लोगों की समिति को मंदिर और मठ का इंतजाम और देखरेख की जिम्मेदारी दी हैं। जिला जज ने मठ के बाग के सूख चुके पांच आम, एक महुआ का पेड को अपनी मौजूदगी में नीलामी करवाई। सरकारी बोली 18000 हजार रुपये रखा गया। गांव के तीन लोगों ने बोली में भाग लिया, जिसमें सबसे अधिक 27000 हजार रुपये की अंतिम बोली बोल कर साबीद हाशमी ने नीलामी ली। जिला जज ने मंदिर के सामने गांव के युवकों को दुर्गा पंडाल नहीं बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने गांव वालों से मठ और मंदिर को साफ सुथरा रखने में सहयोग देने की अपील की। मंदिर और मठ की अकूत संपत्ति को लेकर करीब 40 वर्षों से चल रहे विवाद के कारण मंदिर का विकास रुका है। गांववालों ने जिला जज से मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की। इस दौरान मदनपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed