{"_id":"596261734f1c1b67128b4621","slug":"141499619699-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें प्रधान-राजेश मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें प्रधान-राजेश मिश्र
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज (देवरिया)। नगर स्थित ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधान संघ ने जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। बीते चार जुलाई को जिलाध्यक्ष को लखनऊ के निराला नगर में एक कार्यक्रम में गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने विशेष रुप से सम्मानित किया था। इससे जिले के प्रधानों का मान बढ़ा है।
समारोह को संबोधित करते हुए राजेश मिश्र ने कहा कि प्रधान अपने गांवों में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें। इससे गांवों का विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि बरहज ब्लॉक परफार्मेन्स ग्रांट से वंचित है। जिसके लिए प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। जरूरत पड़ने पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रधान अपने गांवों में कराए गए कार्यों पर संगमरमर के पत्थर पर कार्य योजना, लागत आदि अंकित कराएं। जिससे पारदर्शिता बनी रहे। ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि गांवों में खराब हैण्डपम्प की सूची एडीओ पंचायत को समय से उपलब्ध कराएं जिससे उन्हें रिबोर कराया जा सके। अध्यक्षता जिला मंत्री रामप्रताप सिंह और संचालन समरनाथ यादव ने किया। इस दौरान एडीओ पंचायत धीरेन्द्र कुमार सागर, पवन उर्फ दरोगा सिंह, ओजी सिंह, कमला यादव, रामप्रताप सिंह, पप्पू यादव, श्रीराम यादव, रिंकू गुप्ता, राजेश यादव, रामजी पटेल, रामबहादुर, शिवशंकर यादव और रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।