{"_id":"5957d75e4f1c1b472e8b4a06","slug":"141498928990-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों ने सड़क पर बने गड़्ढों में धान की रोपाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों ने सड़क पर बने गड़्ढों में धान की रोपाई की
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकौना (रुद्रपुर)। प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क बनाने के आदेश का असर देवरिया के लोक निर्माण विभाग पर नहीं दिख रहा। सत्ता परिवर्तन के तीन माह बाद भी क्षेत्र की गड्ढा युक्त सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। दोआबा क्षेत्र के पचलड़ी भेलऊर मार्ग पर बने गड्ढों में जमा पानी से राहगीरों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। सड़क पर जलभराव को लेकर नाराज चौराहे के दुकानदारों ने धान की रोपाई की।
शनिवार को पचलडी डीह चौराहे के जुटे दुकानदारों ने पीडब्लूडी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पचलड़ी भेलऊर मार्ग से होकर एक दर्जन गांव के लोगों की आवाजाही लगी रहती है। सड़क पर दो साल से गड्ढे बने हुए है। गोर्रा नदी से सटे इस मार्ग पर गड्ढों में पानी जमा है। आए दिन कचरे में फंसकर वाहन सवार घायल हो जाते हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी क्षेत्र में सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुुआ। बजरंग चौराहे से एकौना को जाने वाली सड़क टूटकर बिखर चुकी है। रात में चार पहिया वाहनों को परेशान होना पड़ता है। टूटी सड़कों के कारण दोआबा में दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह में सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह हर टूटी सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अनूप गुप्ता, उमेश मल्ल, श्रीराम, किशन गुप्ता आदि मौजूद रहे।