फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   14 teachers suspended, 11 wages hampered

14 शिक्षक निलंबित, 11 का वेतन बाधित

Sat, 08 Apr 2017 10:25 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 08 Apr 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
14 teachers suspended, 11 wages hampered
श‌िक्षक - फोटो : demo
देवरिया। सदर ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों की जांच में 23 शिक्षक गैरहाजिर मिले। इसमें 14 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। 11 शिक्षकों का वेतन बाधित किया गया है पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोन्हुला बंद मिला। आबकारी कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वाले शिक्षक जितेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है। बीएसए राजीव यादव के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों की अलग-अलग टीम ने शनिवार को सदर ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों का जायजा लिया। अधिकांश स्कूलों में पठन-पाठन का माहौल नहीं मिला।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोन्हुला 8.35 बजे तक बंद मिला। प्रधानाध्यापक महिपाल यादव और सहायक अध्यापक रागिनी ओझा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रतिमा पांडेय और दिलीप पांडेय, बैरौना में सहायक अध्यापक दीक्षा वाजपेयी और सुमन देवी, करौंदी में प्रधानाध्यापक किरन पुरी, बड़हरा में प्रधानाध्यापक इम्तियाज अहमद, पूर्व माध्यमिक स्कूल बड़हरा में नीलिमा श्रीवास्तव और जोहरा खातून अनुपस्थित रही। मस्टोडर गिरि में सहायक अध्यापक बृजेश सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय मस्टोडर गिरि में सहायक अध्यापक सारिका सिंह अनुपस्थित मिली।
विज्ञापन


इन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलई बेलवा की सहायक अध्यापक मीनू शाही, गहिला दुघैला-गौरीबाजार में सहायक अध्यापक अमरेश मिश्र, दुबौली में मुन्नी शाह और मंशा यादव, भदरवा में प्रधानाध्यापक अनिल यादव और बनुआडीह-2 में प्रधानाध्यापक राजेश त्रिपाठी का तीन वार्षिक वेतन बाधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोन्हुला के शिक्षा मित्र प्रमोद गिरि का मानदेय बाधित किया गया। सहायक अध्यापक शाहनाज बानो, प्राथमिक विद्यालय सुकरौली की सहायक अध्यापक मीना निगम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया मिस्कारी में शीला वाजपेयी और शबा तरन्नुम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुंडेरा बुजुर्ग की प्रधानाध्यापक मृदुला कश्यप, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुविखर की रोहिणी मिश्र गैरहाजिर मिली। इन शिक्षकों का वेतन बाधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed