फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   14 hours electric supply barred of 250 villages

Deoria News: इंसुलेटर पंक्चर होने से 14 घंटे ठप रही 250 गांवों की आपूर्ति

Sun, 10 Mar 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
14 hours electric supply barred of 250 villages
खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र का हाल, भरथुआ के पास 33 हजार केवी विद्युत तार में आए फाॅल्ट से उत्पन्न हुई दिक्कत
विज्ञापन

फोटो समाचार....

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। सलेमपुर से आने वाली मेन सप्लाई 33 हजार केवी विद्युत तार का भरथुआ के पास पीन इंसुलेटर पंक्चर हो गया। इससे खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत आने वाली 250 गांवों की बिजली 14 घंटे ठप रही। शनिवार आधी रात में गुल हुई बिजली रविवार दोपहर बाद जाकर बहाल हुई। फाॅल्ट ठीक करने में निगम के कर्मचारियों को 14 घंटे समय लग गया।
सलेमपुर 132 केवीए ट्रांसमिशन से खुखुंदू बिजली घर पर सप्लाई आती है। यहां चार फीडरों बैदौली, सोनबरसा, नूनखार और गड़ेर के माध्यम से खुखुंदू, जैतपुरा, खजुरी, मंगराईच, सिसई, धनौती, परसिया मिश्र, बैरौना, सेल्हरापुर, मुसैला चौराहा, नूनखार, सिसई, पड़री, सोनबरसा, एकडंगा, बरसात, बीरपुर मिश्र, बीजापुर झंगटौर, एकडंगा, पड़री झिल्लीपार सहित तकरीबन 250 गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

शनिवार आधी रात में अचानक बिजली गुल हो गई। रात भर बिजली का इंतजार करने के बाद रविवार सुबह लोग उपकेंद्र पर फोन मिलाने लगे। पता चला कि 33 हजार केवी विद्युत तार में कहीं फाॅल्ट हुआ है। निगम के कर्मचारी फाॅल्ट ढूंढने लगे। दोपहर में जाकर भरथुआ के पास 33 हजार केवी विद्युत तार में पीन इंसुलेटर पंक्चर मिला। फिर उसे बदलकर आपूर्ति बहाल कराई गई। ऐसे में पूरे क्षेत्र में रातभर अंधेरा रहा। निगम के कर्मचारियों ने 14 घंटे बाद आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई उमेश चंद ने बताया कि सुबह से ही कर्मचारी फाॅल्ट ढूंढने में लग गए। दोपहर बाद जब फाॅल्ट पकड़ में आया तो उसे तत्काल ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
इनसेट.....

शाम होते ही गांवों में हो जा रहा है लो वोल्टेज

खुखुंदू। अब गर्मी का मौसम शुरू है। आधा-अधूरा गांवों में केबलिंग कार्य करके छोड़ने से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई हैं। शाम होते ही घरों में लगे विद्युत उपकरण काम करना बंद कर दे रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ता परेशान हो जा रहे हैं।


खुखुंदू क्षेत्र में इन दिनों शाम होते ही लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। नतीजा यह है कि शाम से लो वोल्टेज से जूझ रहे उपभोक्ताओं को देर रात को ही जाकर राहत मिल रही है। इससे घरों में लगे इन्वर्टर और मोटर समय पर काम नहीं आ रहे हैं। निगम के जिम्मेदारों से बात करने पर उनका कहना है कि ओवरलोड के चलते लो वोल्टेज की समस्या है। जबकि कर्मचारियों की बातों पर गौर करें तो गांवों में आधा-अधूरा केबलिंग होने से लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। अभी केबलिंग कार्य पूर्ण हो जाए तो लो वोल्टेज की दिक्कत समाप्त हो जाएगी। गांवों में कुछ जगहों पर केबलिंग कर कुछ क्षेत्रों में छोड़ दिया गया है। जिससे कुछ केबल तो कुछ जर्जर तारों से आपूर्ति हो रही है। इसके चलते समस्या आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed