{"_id":"5eb438f78ebc3e9045439625","slug":"14-health-workers-foun-absent-deoria-news-gkp350462437","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण में डॉक्टर सहित 14 कर्मचारी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण में डॉक्टर सहित 14 कर्मचारी गैरहाजिर
विज्ञापन

एक दिन का वेतन काटने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बृहस्पतिवार को सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक चिकित्सक सहित 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने परिसर में स्थित महिला अस्पताल का निरीक्षण किया उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए बनाया गया आइसोलेशन वार्ड का भी जायजा लिया। कर्मचारियों और चिकित्सक के कार्य में लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान एलटी सुरेंद्र शुक्ला, अनिता पांडेय स्टॉफ नर्स मुकेश शर्मा, देवदत्त, दामोदर, वीटी पार्थ मणि त्रिपाठी, वीए अजय चौहान, डीईओ अखिलेश सिंह, स्टॉप नर्स नीलम यादव, अनिल कुमार वर्मा, एएनएम सुनीता यादव, सलाउद्दीन, नेत्र सहायक एचजी सिंह और डॉ. अरविंद आर्या अनुपस्थित पाए गए। इनसे तीन कर्मचारी दो दिन से लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। सीएमओ ने सभी को उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लापरवाह डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। रुद्रपुर में अनुपस्थिति कर्मचारी और डाक्टर का अनुपस्थिति तिथि का वेतन काटकर उन्हें जवाब-तलब किया जाएगा।