फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   139 positive found

तीन स्वास्थ्यकर्मियों सहित 139 मिले पॉजिटिव

Mon, 31 Jan 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
139 positive found
तीन स्वास्थ्यकर्मियों सहित 139 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 565
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। 139 लोग पॉजिटिव मिले। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 565 हो गई है।
सोमवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग के लैब सहायक सहित तीन कर्मी संक्रमित मिले। गौरीबाजार, लार व बरहज ब्लॉक क्षेत्र की चार गर्भवती महिलाएं रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचीं, जहां जांच में पॉजिटिव मिलीं। शहर के एक मोहल्ला की महिला ने दो दिन से सर्दी होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिली। सदर ब्लॉक क्षेत्र की एक महिला ने इलाज कराने जाने के लिए जांच कराई तो संक्रमित मिली। रामपुर कारखाना क्षेत्र का एक व्यक्ति वैक्सीन लगवाने पहुंचा, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। लार क्षेत्र का एक व्यक्ति पत्नी के इलाज के लिए लखनऊ गया था, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। सलेमपुर ब्लॉक क्षेत्र का एक युवक 22 जनवरी को सऊदी अरब से घर आया। इसके बाद जांच कराने पर संक्रमित मिला। परिवार में पांच सदस्य हैं। भटनी ब्लॉक क्षेत्र के एक पॉजिटिव व्यक्ति के परिवार दो महिलाएं व दो पुरुष भी जांच में संक्रमित मिले। इसी क्षेत्र के दो युवक जांच में संक्रमित मिले हैं। गौरीबाजार व बरहज क्षेत्र के चार लोगों ने आंख का ऑपरेशन कराने के लिए जांच कराई तो पॉजिटिव मिले। इसी क्षेत्र की एक युवती भी जांच में संक्रमित मिली। देसही देवरिया क्षेत्र की तीन महिलाएं व दो पुरुष जांच में संक्रमित मिले हैं। बरहज क्षेत्र की एक महिला को दस दिन से बुखार आ रहा था, जांच कराने पर संक्रमित मिली। इसी क्षेत्र की एक महिला ने एक सप्ताह से बुखार व सिर दर्द होने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिली।
होम आइसोलेशन में 540 का चल रहा इलाज
देवरिया। जिले में अब तक 22,062 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं, 21,272 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 540 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन में रहने वाले 58 लोग स्वस्थ हो गए। दूसरे जिलों में 22 लोगों का उपचार चल रहा है। एमसीएच विंग एल-टू में जेल का एक बंदी भर्ती है।
विज्ञापन

कोट
सोमवार को 1347 लोगों की जांच की गई। इसमें 446 एंटीजन तथा 901 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। जिले में 139 पॉजिटिव केस मिले। एक्टिव केस की संख्या 565 हो गई है। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 4,39,925 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा चुकी है। कोविड से सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed