फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ये कूड़ागाड़ी है या गंदगी फैलाने का इंतजाम

ये कूड़ागाड़ी है या गंदगी फैलाने का इंतजाम

Sat, 23 Mar 2019 10:58 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
ये कूड़ागाड़ी है या गंदगी फैलाने का इंतजाम
नगर पालिका के वाहन में डाला नहीं होने के कारण सड़क पर कूड़ा फैलता रहता है। अमर उजाला - फोटो : amarujala
देवरिया। एक तरफ नगर पालिका कूड़ा साफ कराती है तो दूसरी ओर उसी कूड़े से शहर को गंदा भी करा देती है। रोजाना निकलने वाला कचरा आधा-अधूरा ही निस्तारण स्थल तक पहुंच पाता है। ज्यादातर कचरा सड़क पर ही बिखर जाता है। नगर पालिका की जर्जर व्यवस्था स्वच्छता अभियान पर पलीता लगा ही रही है राहगीरों को चलने में भी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान पर सरकार विशेष जोर देर रही है। इसके लिए तमाम माध्यमों से खूब धन भी खर्च किया जा रहा है। हाथ में आया एक रद्दी कागज भी सड़क पर न बिखरे इसके लिए लोगों को डस्बीन का इस्तेमाल करने की सीख दी जा रही है। शहर में स्वच्छता का दारोमदार संभालने वाली नगर पालिका अभी भी पुराने ढर्रे पर है। सफाई अनुभाग में संसाधनों की कमी है। कूड़ा निस्तारण में लगे वाहन जर्जर हो चुके हैं। ट्रक और ट्रॉलियों में ढाले नहीं हैं। इस कारण विभिन्न मोहल्लों से निस्तारण स्थल पर भेजा जाने वाला कचरा सड़कों पर गिरता रहता है। पॉलिथीन उड़कर पीछे चल रहे वाहन पर जा गिरते हैं। इससे बचने के लिए बाइक सवार रॉग साइड से निकलने की जल्दबाजी करते हैं। जिन सड़कों पर ब्रेकर बने हैं वहां जगह-जगह कचरे का ढेर गिर जाता है। वाहनों के पहिए में चिपक कर कचरा पूरे सड़क पर फैल जाता है। शहर में यह दुर्व्यवस्था एक दिन की नहीं है। यह क्रम रोजाना सुबह 11 बजे तक चलता है।
विज्ञापन



नगर पालिका में संसाधनों की स्थिति
दो जेसीबी में एक जर्जर हो चुकी है। दो लोडर, तीन डंपर ट्रक व दो ट्रैक्टर ट्रॉली हैं। सभी की हालत जर्जर है। ट्रॉलियों व ट्रकों में ढाले नहीं हैं। मोहल्लों से कूड़ा निकालने में सक्षम टाटा एस (छोटा हाथी) की संख्या पांच है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मै अभी यहां नया आया हूं। संसाधनों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। जिन वाहनों में ढाले नहीं है या कचरा गिरने की संभावना है उन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा। हर हाल में स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
- सत्यप्रकाश सिंह, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed