{"_id":"5acf93144f1c1b5f3e8b4bf8","slug":"131523553044-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागलपुर के प्रधानों ने तहसील में किया प्रदर्शन,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागलपुर के प्रधानों ने तहसील में किया प्रदर्शन,
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते भागलपुर के प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। भागलपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। प्रधानों ने कोटेदारों पर खाद्यान्न वितरण में घोर अनियमितता का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार केके भाष्कर को सौंपा।
भागलपुर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष गुलाब यादव के नेेतृत्व में ग्राम प्रधान ब्लॉक सभागार में उपस्थित हुए। वहां से प्रदर्शन करते हुए एसडीएम दफ्तर पहुंचे। गुलाब यादव ने कहा कि कोटेदारों की ओर से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। सतर्कता समिति और प्रशासनिक समिति द्वारा पर्यवेक्षण करने के समय प्रधान और सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्रधान संघ ने एसडीएम को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार कौ सौंपा। इसमें सतर्कता समिति और प्रशासनिक समिति व प्रधान की उपस्थिति में खाद्यान्न उठान कराने, वितरण के बाद सत्यापन करने, ग्राम पंचायत करौता के ग्राम प्रधान पर कोटेदार द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जांच करने सहित अन्य मांग की गई। इस दौरान अजय कुशवाहा, विश्वनाथ सिंह, संजय सिंह, शुभनरायण कुशवाहा, चंद्रशेखर प्रसाद, अनूप सिंह, सुबाष ठाकुर, रूदल यादव, कमलेश यादव, अंजू यादव, प्रतिमा पांडेय, वृृद्धि यादव, सीमा चौरसिया आदि मौजूद रहे।