फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भड़के कर्मचारी, काम ठप करने की चेतावनी दी

भड़के कर्मचारी, काम ठप करने की चेतावनी दी

Fri, 16 Mar 2018 11:10 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
भड़के कर्मचारी, काम ठप करने की चेतावनी दी
बीडीओ के हमलावरो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विकास भवन में धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बैतालपुर के बीडीओ पिटाई प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने विकास भवन पर धरना दिया। गौरीबाजार पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया है। रविवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार से विकास भवन में कार्य ठप करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अजय राय ने कहा कि उनकी लड़ाई निरंकुश प्रशासन के खिलाफ है। प्रशासन की उदासीनता से अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। गौरीबाजार पुलिस भी अपराधियों से मिली है। विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि बैतालपुर प्रशासनिक दृष्टि से संवेदनशील ब्लॉक है। साजिशकर्ताओं ने महिलाओं को आगे कर बीडीओ पर हमला कराया है। यदि कर्मचारियों ने सूझ-बूझ का परिचय नहीं दिया होता तो बीडीओ की जान भी जा सकती थी। विकास भवन कर्मचारी महासंघ के अवधेश सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के छह दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। यदि गिरफ्तारी शीघ्र नहीं होती है तो जिले के सभी ब्लॉकों में तालाबंदी कर दी जाएगी। एडीओ देवेंद्र रिपुदमन ओझा ने कहा कि कर्मचारी कष्ट और पीड़ा के बाद धरना-प्रदर्शन करते हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामायण राव ने कहा कि जब तक सारे काम बंद नहीं होंगे, कोई सुनने वाला नहीं है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष राम अधार उपाध्याय ने कहा कि बीडीओ पर हमला निंदनीय है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि हमलावर महिलाओं को हटाकर आगे आएं। इस दौरान निर्भय नरायन सिंह, मृणाल मिश्र, बैजनाथ गुप्ता, सीपी सिंह, धीरेंद्र सागर, सुनील मिश्र, सज्जन गौतम, जय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन


प्रधानों ने की कार्रवाई वापस करने की मांग
सलेमपुर। ब्लॉक के ग्राम प्रधानों की शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। इसमें पूर्व प्रमुख विजय यादव व बैतालपुर के सिरजम ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई वापस लेने की मांग की। प्रधान संघ के अध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि अगर दोनों लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई वापस नही हुई तो हम प्रधान उग्र आंदोलन करेंगे। बैठक के बाद प्रधानों ने बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। बैठक को चकरा गोसाईं के ग्राम प्रधान गणेश गिरि, मोहन प्रसाद, नाथू आलम, सच्चिदानंद, सुभाष, ललिता देवी, प्रभुनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, इमरान अंसारी, राजेश्वर नाथ तिवारी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed