फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कोटेदार के परिजनों को पांच लाख मुआवजा देने की मांग

कोटेदार के परिजनों को पांच लाख मुआवजा देने की मांग

Wed, 10 Jan 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार के परिजनों को पांच लाख मुआवजा देने की मांग
तहसील में नारेबाजी करते कोटेदार - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। अनाज ले जाते समय सड़क हादसे में कोटेदार की मौत को लेकर दुकानदारों ने बुधवार को तहसील में नारेबाजी की। उन्होंने मृतक कोटेदार के परिजनों को पांच लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

29 दिसंबर को उसरा बाजार स्थित गोदाम से अनाज ले जाते समय तिघरा के कोटेदार लल्लन पासवान की मौत हो गई थी। कोटेदार संघ के अध्यक्ष रमापति शुक्ल और महामंत्री रामकुमार सिंह ने कहा कि गोदाम दूर होने से कोटेदारों को परेशान होना पड़ रहा है। यदि गोदाम नजदीक होता तो कोटेदार दिन में ही गांव पहुंच गए होते। दूरी अधिक होने से रात हो गई और हादसे में कोटेदार को जान गवानी पड़ी। कहा कि जिलाधिकारी मुख्यमंत्री से मांग कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दें। इस दौरान कोटेदारों ने स्वयं रुपया एकत्र कर मृतक के परिवारवालों की आर्थिक मदद की। तहसील में नारेबाजी करने वालों में मुर्री प्रसाद कन्नौजिया, मनीष गुप्त, अशोक पोदार, रामधारी यादव, भोलानाथ मौर्य, अरविंद सिंह, विजय भाटिया, एनुल खान, घनानंद सिंह, सुरेश सिंह, रामजी पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed