फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मैंने विकास किया है, भले ही कोई कुछ कहे 19-25-11

मैंने विकास किया है, भले ही कोई कुछ कहे 19-25-11

Mon, 13 Nov 2017 11:25 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
मैंने विकास किया है, भले ही कोई कुछ कहे 19-25-11
पूर्व कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
सुधीर श्रीवास्तव
विज्ञापन

देवरिया। मैंने देवरिया संसदीय क्षेत्र का चहुमंखी विकास किया है। बड़े-बड़े आरओ प्लांट लगाए हैं। हर गांव में सोलर लाइट लगवाई है। बिजली, सड़क और पुल बनवाए हैं। छोटे उद्योग की स्थापना हुई है। अब कोई ये कहे कलराज ने विकास नहीं किया तो क्या कर सकता हूं। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कलराज मिश्र का। वह अमर उजाला से बातचीत कर रहे थे।
मध्यप्रदेश के चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर कलराज ने कहा कि संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी प्रयास किए गए। चूंकि चित्रकूट कांग्रेस का गढ़ है, इसलिए उसकी जीत हुई है। इसका मतलब ये नहीं एमपी में भाजपा का ग्राफ गिरा है। यह तय है कि भाजपा गुजरात जीतेगी। हम हिमाचल भी जीतेंगे। पटेलों की नाराजगी पर कहा कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी विकास के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
जीएसटी से व्यापारियों में नाराजगी नहीं
कलराज ने कहा कि जीएसटी से व्यापारियों में नाराजगी नहीं है। विरोधी दल के लोग आरोप लगा रहे हैं कि व्यापारियों की नाराजगी से जीएसटी का स्लैब कम किया गया है, ऐसा नहीं है। जीएसटी लागू करते समय तय किया गया था इसमें परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हटाया नहीं गया, खुद हटा हूं
मंत्रिमंडल से छुट्टी पर कलराज ने कहा कि मै हटाया नहीं गया, बल्कि खुद हटा हूं। अब 77 वर्ष का हूं। विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री पद छोड़ना चाहता था, अमित शाह से बात भी हुई थी। उन्होंने पीएम से बात करने की सलाह दी थी। मुलाकात में पीएम ने कहा कि आप स्वस्थ हैं। इस्तीफा देना ही चाहते हैं तो पार्टी आपका अन्यत्र उपयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed