फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नवजात की मौत होने पर परिजनों ने किया हंगामा

नवजात की मौत होने पर परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 25 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
नवजात की मौत होने पर परिजनों ने किया हंगामा
सलेमपुर। सीएचसी में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा दिया। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन

मईल थानाक्षेत्र के पिपरा श्रवण गांव निवासी बबलू यादव की पत्नी मुन्नी देवी को रविवार की दोपहर प्रसव पीड़ा होने लगा। परिजनों ने उसे भागलपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां से आधी रात को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल ले जाने की बजाए सीएचसी सलेमपुर लेकर चले आए। जहां महिला वार्ड में तैनात एएनएम मालती देवी ने मरीज को नार्मल बताते हुए भर्ती कर लिया। सोमवार सुबह मृत बच्ची पैदा हुई। यह देख परिजन नाराज हो गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख मौजूद लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया। अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला मृत बच्ची को जन्म दी थी। लेकिन परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed