{"_id":"594aa5784f1c1bba758b4599","slug":"131498064248-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर सपाइयों ने चलाई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस पर सपाइयों ने चलाई साइकिल
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। विश्व योग दिवस पर सपाइयों ने साइकिल चलाकर लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। सपा नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य रहने के लिए व्यायाम, योगासन, मॉर्निंगवॉक, खेलकूद, साइकिलिंग काफी फायदेमंद है।
सपा कार्यकर्ताओं की जुटान बुधवार की सुबह सात बजे कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। यहां से जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा रवाना की। सुभाष चौक, सिंधी मिल कॉलोनी, स्टेशन रोड, कसया रोड, चकियवां ढाला, मोतीलाल रोड होते हुए साइकिल यात्रा पार्टी कार्यालय पर पहुंची। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि यूपी में जब से भाजपा की सरकार बनी है, अपराध बढ़ गया है। आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। जब यूूपी में सपा की सरकार थी तो भाजपा के लोग अपराध को लेकर आए दिन हल्ला मचाते थे, लेकिन अब चुप्पी साधे हैं। इस दौरान उमेश नारायण शाही, बेचूलाल चौधरी, पवन कुशवाहा, दीनानाथ चौधरी, अब्बासी अंसारी आदि मौजूद रहे। उधर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान अर्जुन यादव, नौशाद अहमद, प्रभात यादव, अनिल, सन्नी गोंड आदि मौजूद रहे।