फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   13 employees including three doctors found absent

Deoria News: तीन डॉक्टर समेत 13 कर्मी मिले गैहहाजिर, एक दिन का कटेगा वेतन

Wed, 17 Jul 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Jul 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
13 employees including three doctors found absent
सलेमपुर के सीएचसी अधीक्षक ने किया निरीक्षण, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार के निरीक्षण में मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे तीन डॉक्टर समेत दस कर्मचारी गैरहाजिर मिले। अधीक्षक ने सभी का एक दिन का वेतन काटने की बात कहते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएचसी में सुबह इलाज कराने पहुंचे कुछ तीमारदारों ने फोन पर अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई। कहा गया कि अस्पताल खुलने का समय सुबह आठ बजे है, लेकिन 8:30 बजे तक सन्नाटा है। न तो डॉक्टर हैं और न ही अन्य कर्मचारी। तीमारदारों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महिला वार्ड में डॉ. संगीता पांडेय, डॉ. शम्स अली, डॉ. मयंक राय, बीएसपीएम सबिता गौतम, एएनएम कंचन सिंह, संध्या शर्मा, अर्चना चतुर्वेदी, स्टाफ नर्स रीमा कुशवाहा, विंध्यवासिनी, संजय कुमार, बीपी अंबेडकर, डार्क रूम सहायक वैभव सिंह अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र भ्रमण के दौरान देवरिया उर्फ शामपुर सब सेंटर की सीएचओ श्रेजल चतुर्वेदी, रजवल की सीएचओ दीक्षा, अहिरौली लाला की सीएचओ नेहा सिंह मौजूद नहीं थीं। डॉ. अतुल ने बताया कि सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही एक दिन का वेतन काटा जा रहा है।

....
चार माह नहीं आ रहे बेहोशी के डॉक्टर
सलेमपुर। सीएचसी में बेहोशी के चिकित्सक डॉ. एनके गुप्ता की तैनाती है। इसके बावजूद उधार के चिकित्सक से काम लिया जा रहा है। जबकि यहां तैनात चिकित्सक एनके गुप्ता चार माह से नहीं आ रहे हैं। बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद उनका पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed