{"_id":"5c951400bdec2207143e8fec","slug":"121553273856-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटवा मिश्र के इंद्रजीत बने देश के प्रथम लोकायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटवा मिश्र के इंद्रजीत बने देश के प्रथम लोकायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्रजीत गौतम के लोकपाल के गैर न्यायिक सदस्य बनने पर देवरिया में खुशी
- गुजरात और यूपी में कई महत्वपूर्ण पदों पर कर चुके हैं काम
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट (देवरिया)। कोटवा मिश्र गांव निवासी आईएएस डॉ. इंद्रजीत प्रसाद गौतम के देश के पहले लोकपाल का गैर न्यायिक सदस्य बनने पर जिले में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति से उनके गांव में होली का आनंद दोगुना हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर होली के साथ ही डॉ. इंद्रजीत प्रसाद गौतम की उपलब्धि की बधाई दी।
डॉ. इंद्रजीत प्रसाद गौतम की प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। जूनियर की पढ़ाई बघौचघाट, हाईस्कूल की पढ़ाई आचार्य नरेंद्र देव पथरदेवा, इंटर की पढ़ाई देवरिया के एसएसबीएल और बीए की पढ़ाई संत विनोबा पीजी कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से पीएचडी और फिर लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलबी और एलएलएम किया। डॉ. इंद्रजीत प्रसाद गौतम के पिता स्व. भीखी भगत किसान थे। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई पर खास ध्यान दिया। बड़े बेटे इंद्रजीत का 1985 में आईएएस में चयन हो गया और छोटे बेटे रणजीत इंजीनियर बने। आईएएस बनने के बाद डॉ. इंद्रजीत प्रसाद गौतम गुजरात में राजकोट के कमिश्नर बने। इसके बाद वे बड़ोदरा और अहमदाबाद के जिला जज बनाए गए। वर्तमान में वह गुजरात सरकार में मेट्रो रेल के मुख्य प्रबंध निदेशक के पद पर हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा और बहू अमेरिका में जॉब करते हैं। छोटा बेटा सिटी बैंक मुंबई में निदेशक के पद पर कार्यरत है। बेटी दिल्ली हाईकोर्ट में वकील है। उनकी उपलब्धि पर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, डॉ. निर्मला चौधरी, डॉ. बीआर ठाकुर, अनिल कुमार, अरविंद तिवारी आदि ने बधाई दी।