फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपाइयों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला

भाजपाइयों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला

Fri, 01 Mar 2019 10:30 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला
भाजपा
सलेमपुर। नगर के डाकबंगले पर शुक्रवार को भाजपा की बैठक के दौरान अचानक मधुमक्खियों के हमले में कई भाजपाई जख्मी हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए कार्यकर्ता जमीन पर लेट गए। इसमें करीब एक दर्जन कार्यकर्ता जख्मी हुए। सबका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

कमल संदेश यात्रा की तैयारियों को लेकर डाक बंगले पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की। बैठक का शुभारंभ के लिए पेड़ के नीचे रखे पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर विधायक काली प्रसाद ने अगरबत्ती जलाई। इसके तुरंत बाद पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियां भड़क गईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। बैठक में भगदड़ मच गई। हमले से बचने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर लेट गए। किसी ने हेलमेट पहन कर खुद को बचाया। कोई और तरीका अपनाया। इसके बावजूद एक दर्जन से अधिक लोग मधुमक्खियों के हमले से जख्मी हो गए। इसमें विधायक काली प्रसाद, अशोक पांडेय, राजकुमार शाही, अवधेश मद्धेशिया, कन्हैया जायसवाल, विनय पांडेय, उमाकांत मिश्रा समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अशोक पांडेय और अवधेश मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed