फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कुर्ना नाले में डूबे रिक्शा चालक का शव मिला

कुर्ना नाले में डूबे रिक्शा चालक का शव मिला

Mon, 13 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
कुर्ना नाले में डूबे रिक्शा चालक का शव मिला
कुर्ना नाले में डूबे रिक्शा चालक का शव मिला
विज्ञापन

- सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवां का रहने वाला था रामसिंह
- रविवार को गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे कुर्ना नाले में कूदा था
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रविवार की दोपहर बाद कुर्ना नाले में कूदे रिक्शा चालक का शव सोमवार की सुबह नाला में ही मिल गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवां गांव निवासी रामसिंह चौहान 35 पुत्र राजेंद्र चौहान रिक्शा चलाकर परिवार की जीविका चलाता था। रविवार की दोपहर के बाद वह गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे कुर्ना नाले में कूद गया था। आसपास के लोगों और पुलिस ने खोजबीन कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। नाराज लोगों ने गोरखपुर-देवरिया मार्ग को जाम करने की कोशिश की थी। सदर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। रिक्शा चालक की पत्नी पूनम, तीन बेटियां सलोनी, शालू, अन्नू और सबसे छोटा बेटा विकास है। सोमवार की सुबह स्थानीय बच्चों ने कुर्ना नाले में खोजना शुरू किया तो रामसिंह का शव मिला। सदर कोतवाल विजय सिंह गौर का कहना है कि युवक का शव कुर्ना नाला में मिल गया है। आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed