फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा सरकार कानून व्यवसथा ध्वस्त,अपराध का बढ़ा ग्राफ

भाजपा सरकार कानून व्यवसथा ध्वस्त,अपराध का बढ़ा ग्राफ

Sat, 21 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार कानून व्यवसथा ध्वस्त,अपराध का बढ़ा ग्राफ
फोटो समाचार...
विज्ञापन

-------------------

कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका परिसर में दिया धरना
- राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र नायब तहसील को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और बढ़ती दुराचार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। हत्या, लूट, दुराचार की घटनाएं आम हो गई है और जेल में भी गोलियां चल रही हैं। आम जनता इसको लेकर भयभीत है और अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ का झूठा नारा देने वाली भाजपा के सरकार महिलाएं ज्यादातर असुरक्षित हैं। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण गांव में निवास करने वाले गरीब-मजदूर सर्वाधिक परेशान हैं। भाजपा की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस आवाज बुलंद करेगी। पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरी ने कहा कि जनता के बीच झूठा वादा कर सत्ता में आने वाली केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। एक भी बेरोगाजारों को रोजगार नहीं मिला। सिर्फ जुमलेबाजी कर सरकार चर्चा में बनी रहना चाहती है। 2019 में जनता सरकार को उखाड़ फेंकेगी। धरना स्थल पर पहुंचे नायब तहसील रामसहाय दुबे को नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान दीनदयाल भारती, डॉ.अवनीत सिंह, मुकुंद भाष्कर मणि, धर्मेंद्र पांडेय, जवाहर बरनवाल, आदित्य विक्रम सिंह, रमाशंकर यादव, समीर पांडेय, वरुण कुुमार राय, धर्मेंद्र यादव, राशिद अंसारी, सुमेश्वर नाथ तिवारी, सोनू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed