फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रामजानकी मार्ग पर किया प्रदर्शन

रामजानकी मार्ग पर किया प्रदर्शन

Thu, 04 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग पर किया प्रदर्शन
बरहज रामजानकी मार्ग पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन करते सपाई - फोटो : अमर उजाला
बरहज। नगर के रामजानकी मार्ग पर सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता निर्दोष किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा कर रहे थे।
विज्ञापन

गुरुवार को युवा सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बरहज बाईपास रामजानकी मार्ग पर धरना देते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि राजधानी में निर्दोष किसानों पर लाठीचार्ज निंदनीय है। किसानों पर ढाया गया जुल्म सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति से देश का किसान, बेरोजगार, पिछड़े, दलित, छात्र, व्यापारी, मजदूर आदि सभी हलकान हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। सरकार फसल का उचित मूल्य नहीं दे पा रही है। जिससे किसान भुखमरी के कगार पर हैं। सभा को सछास जिलाध्यक्ष मनोज यादव, हरिओम यादव, अमित प्रधान और विकास यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अंकित, रामसजन यादव, वीरेंद्र यादव, अजय पाल, प्रशांत सत्यार्थी, राणा कुशवाहा, अरुण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed