{"_id":"5b37b6a64f1c1b684d8b941e","slug":"121530377894-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी की उपयोगिता और महत्व पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी की उपयोगिता और महत्व पर हुआ मंथन
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित संगोष्ठी में छात्र छात्राओ ने प्रकाश डाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी की उपयोगिता और महत्व पर मंथन
देवरिया। कोतवाली रोड स्थित नागरी प्रचारिणी सभागार में शनिवार को अंग्रेजी भाषा का उपयोग व महत्व विषय पर शैक्षणिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व अध्यापकों ने विचार रखे। डिजिटल इंडिया और ग्लोबल विलेज के दौर में अंग्रेजी के ज्ञान को उपयोगी बताया। वक्ताओं ने कहा कि भारत की धमक पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। देश फिर से विश्वगुरु बनने की राह पर है। ऐसे में रोजगार के अवसरों में भी इजाफा होना तय है। बदलते भारत में कॅरियर को ऊंचा स्थान देने के लिए हिंदी के साथ अंग्रेजी को भी अपनाना होगा। इससे जहां देश-दुनिया के विभिन्न कोनों में संचार में सहूलियत होगी, बल्कि प्रतिभा निखारने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में आसिफ, समीर, शिवानी पांडेय, कुनाल गुप्ता, शशि प्रकाश त्रिपाठी, दिव्या वर्मा, आलोक चौरसिया, शिवांगी बरनवाल, ममता मिश्र, प्रेरणा गुप्ता, खुशबू आदि मौजूद रहे। संचालन अरविंद गुप्ता ने किया।