फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बीयर की बोतलों पर होगा बार कोडिंग

बीयर की बोतलों पर होगा बार कोडिंग

Mon, 02 Apr 2018 11:31 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
बीयर की बोतलों पर होगा बार कोडिंग
Beer
देवरिया। नकली बीयर की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने नया तरीका तलाशा है। बीयर की बोतलों से होलोग्राम हटाकर बार कोडिंग की कवायद शुरू की गई है। इसकी वजह से जिले में बीयर की किल्लत बढ़ गई है। दुकानें बंद होने से ठेकेदार और विभागीय अफसर परेशान हैं।
विज्ञापन

देवरिया में उन्नाव और अलीगढ़ से बीयर की सप्लाई आती थी। बोतलों पर होलोग्राम होने के कारण नकली बीयर भी आपूर्ति की जाती रही और कई बार पकड़ी भी गई। विभागीय फरमान के बाद बीयर की बोतलों से होलोग्राम हटाकर बार कोडिंग की जा रही है। अचानक यह निर्देश आने से जिले में बीयर की सप्लाई ठप हो गई है। मार्च में शराब की 224 दुकानों की ऑनलाइन लॉटरी हुई थी। इसमें बीयर की 82 दुकानें हैं। एक अप्रैल से नए अनुज्ञापियों को दुकानें चलानी थीं, लेकिन बीयर की सप्लाई नहीं मिलने के कारण दुकानों पर ताला लटका है। कुछ पुराने अनुज्ञापियों के पास बीयर का स्टाक पड़ा था। जिसे अधिक रेट पर बेचा जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि बीयर की बोतलों पर पहले होलोग्राम रहता था, लेकिन अब बार कोडिंग की व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन


इनसेट15 दिन के अंदर जमा करें दुकानों की चौहद्दी
नए अनुज्ञापियों ने अपने दुकानों की चौहद्दी का विवरण अभी तक आबकारी कार्यालय में जमा नहीं किया है। मानक को दरकिनार कर कई दुकानें शहर से लेकर गांव तक संचालित हो रही हैं। इसकी शिकायत भी आबकारी इंस्पेक्टरों तक पहुंच रही है। जिला आबकारी अधिकारी ने 15 दिन का समय चौहद्दी जमा करने के लिए अनुज्ञापियों को दिया है। इसके बाद इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानों के खुलने का बदला समय
सालों से शराब की दुकानों की लाटरी नहीं होती थी और दुकानों का नवीनीकरण कर दिया जाता था लेकिन प्रदेश सरकार ने इसमें बदलाव किया और नए तरीके से शराब की दुकानों की लॉटरी कराई। साथ ही नया फरमान जारी हुआ कि अब शराब की दुकानें दिन में 12 से रात 10 बजे तक खुलेंगी। अब तक दुकानें सुबह नौ बजे खुलती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed