फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएम आज आएंगे, लबकनी सज-धज कर तैयार

सीएम आज आएंगे, लबकनी सज-धज कर तैयार

Mon, 02 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम आज आएंगे, लबकनी सज-धज कर तैयार
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सजते पांडाल - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गौरीबाजार के लबकनी गांव आएंगे। वह जेई, एईएस के खिलाफ ‘दस्तक अभियान’ की शुरुआत करेंगे। स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। लबकनी के मलिन बस्ती का भी निरीक्षण करेंगे। सीएम के दौरे ने पिछले 15 दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों को हलकान कर रखा है। सैकड़ों मजदूर दिन-रात मेहनत कर लबकनी गांव को चकाचक दिया है। कभी अंधेरे में रहने वाला लबकनी रात के वक्त सोलर लाइट से जगमगाने लगा है। टूटी सड़कों की मरम्मत हो गई हैं। सीएचसी और प्राथमिक विद्यालय नया दिखने लगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएम को जहां-जहां जाना है, वहां-वहां सब कुछ बेहतर दिखने लगी है। इन कामों पर अधिकारी भी नजर गड़ाए हैं। सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर जोरशोर से काम किया जा रहा है। मच्छरों का प्रकोप करने के लिए पिछले कई दिनों से लबकनी और आसपास के गांवों में फागिंग कराई जा रही है। सोमवार की शाम को तैयारियों का काम युद्घस्तर पर शुरू हो गया। गांव की सड़कों और गलियों में चूने का छिड़काव किया गया। सीएचसी और प्राथमिक विद्यालय का मरम्मत इस तरह किया गया है, लगता है जैसे नया बना हो। सीएचसी पर नए बेड पर नई चादरें डाल दी गईं हैं। मंच बनकर तैयार है। मंच के निर्माण में अधिकारियों ने विशेष सावधानी बरती है। वजह यह है कि बाढ़ के दौरान रुद्रपुर में सीएम का मंच तेज बारिश के कारण गिर गया था। लिहाजा सीएम का दौरा भी रद हो गया था।
विज्ञापन


दो घंटे 15 मिनट तक रहेंगे सीएम
जिले में दो घंटे 15 मिनट रहेंगे। उनका हेलीकॉप्टर 9.55 बजे गौरीबाजार सीएचसी मैदान में उतरेगा। यहां सीएचसी का निरीक्षण करेंगे। आईईसी वैन और नुक्कड़ नाटक मंडली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यहां वह 10.30 बजे तक रहेंगे। इसके बाद कार से लबकनी गांव रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिन बस्ती का करेंगे निरीक्षण
सीएम लबकनी गांव में 10.40 बजे पहुंचेंगे। सबसे पहले गांव की मलिन बस्ती का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करेंगे। नव नामांकित परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरित करेंगे। जेई, एईएस रैली को हरी झंडी दिखाकर दस्तक अभियान की शुरुआत करेंगे।

वैक्सीनेशन बूथ का करेंगे शुभारंभ
11 बजे से सीएम का कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय लबकनी में प्रस्तावित है। यहां वह एक घंटे रहेंगे। पहले वैक्सीनेशन बूथ का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। 12.05 बजे वह सीएचसी पर बने हैलीपैड के लिए रवाना होंगे। 12.20 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर संत कबीर नगर के लिए उड़ान भरेगा।

सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस महकमा पूरी तैयारी में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 12 पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं। एसपी, जिले के सभी सीओ, थानों के प्रभारी के साथ-साथ 100 सब इंस्पेक्टर सुरक्षा में लगे हैं। एएसपी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि 50 सब इंस्पेक्टर अन्य जिलों से आए हैं।


गांववालों ने डीएम की गाड़ी घेरी
रुद्रपुर। लबकनी गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम को गांववालों का विरोध झेलना पड़ा। गांव के दर्जनों लोगों ने डीएम की गाड़ी घेरकर गांव के विकास में असमानता का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों को सीएम की आंख में धूल झोकने की कोशिश का आरोप लगाया है।
करीब तीन बजे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम सुजीत कुमार को टिकुलिया टोला और मुस्लिम बस्ती की महिलाओं ने घेर लिया। उन्होंने कहा कि जिस रास्ते से होकर सीएम को गुजरना है, केवल उस मार्ग पर ही काम हो रहा है। यहां पूरी तरह सीएम को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। मलीन बस्ती से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सोलर लैंप और कूड़ा पात्र लगाकर गांव की गंदगी छिपाने की कोशिश की गई है। गांव के श्री चौहान, रामजी, ओमप्रकाश शर्मा, किसुनी देवी ने कहा कि गांव के अंदर सड़के टूटी हैं। सिर्फ सीएम के आने पर सीमित क्षेत्र में आनन-फानन में विकास कराया जा रहा है। मुस्लिम बस्ती की महिलाओं ने उनके घरों के सामने गंदे पानी का गड्ढा पाटने पर विरोध जताया। कहा कि जल निकासी का इंतजाम नहीं होने से गंदा पानी को घर के सामने गढ्ढा बनाकर एकत्र करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने गड्ढा पटवा दिया है, जिससे गंदा पानी घर में जमा हो रहा है। डीएम ने गांववालों की समस्याओं का कार्यक्रम के बाद त्वरित निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।


सीएम की राह में गंदगी का पहाड़
लबकनी गांव में जिस मार्ग से होकर सीएम का काफिला गुजरेगा उस पर गंदगी का पहाड़ बना दिया गया है। जेईएइएस उन्मूलन को दस्तक अभियान का देवरिया में आगाज करने आ रहे सीएम को बीच गांव में मलबे के ढेर नजर आएगा। गांव के बीचोबीच किसी ने मकान के मलबे का ढेर लगा दिया है। मुख्य सड़क के किनारे गिरे मलबे को लेकर अधिकारी परेशान हैं। यह मलबा एक दिन पहले का गिराया गया । सरकारी जमीन पर मकान के मलबे का ढेर देख यदि सीएम ने गाड़ी रूकी तो अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed