{"_id":"59f4bacd4f1c1bcd538b9b88","slug":"121509210829-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बरहज में मतदान बूथों का निरीक्षण करते एसडीएम अरुण कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। निकाय चुुनाव का बिगुल बजते ही नगर में चुनावी तैयारियों ने तेजी पकड़ लिया है। एसडीएम अरुण सिंह ने नगर में सभी बूथों का निरीक्षण करने के साथ ही बूथों को सुविधाओं से लैस करने के निर्देश दिए।
नगर में करीब 25804 मतदाता हैं। यही मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों का चयन करेंगे। चुनाव में नगर के 25 वार्डों में सकुशल चुनाव कराने और मतदाताओं की सहूलियत के लिए प्रशासन ने 44 बूथ बनाए हैं। शनिवार को एसडीएम ने करीब तीन बजे केडिया धर्मशाला, कन्या जूनियर हाईस्कूल आजादनगर, प्राथमिक विद्यालय बरहज नंबर दो सफेदी का मुआयना किए। जहां दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगे थे। एक खराब और दूसरे से प्रदूषित जल निकलने की बात सामने आई। उन्होंने सभी बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मातहतों को मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप आदि ठीक कराने और बूथ संख्या तथा मोबाइल नंबर लिखने का निर्देश दिए।
प्रशासन ने उतरवाए होर्डिंग्स और पोस्टर
बरहज। उम्मीदवारों ने त्योहारों पर शुभकामना के बहाने नगर में जगह-जगह होर्डिंग्स-बैनर लगवाए थे। आचार संहिता लागू होते ही एसडीएम की देखरेख में नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार की देर शाम को नेताओं के होर्डिंग्स-बैनर आदि उतरवाए। उधर दावेदारों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया था।