{"_id":"59c69c164f1c1bb5688b62c8","slug":"121506188310-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लार में पूजा पांडालों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लार में पूजा पांडालों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। पिछले साल लार व मेहरौना में दुर्गा पूजन व मूर्ति विसर्जन में हुए बवाल को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। शनिवार को एसपी राजीव मल्होत्रा ने लार थाने में मातहतों के साथ बैठक कर दशहरा और मोहर्रम त्योहार की सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लिया। डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई और सख्ती बरतने का निर्देश दिया। किसी भी समुदाय की भावनाएं पुलिस की व्यवहार से आहत न हो इसका भी ख्याल रखने का निर्देश दिया।
तत्कालीन एसपी मोहम्मद इमरान के कार्यकाल में तत्कालीन एएसपी एनके सिंह की दबंगई से लार में बवाल और मेहरौना में मूर्ति विसर्जन के दौरान दंगा हो गया था। बचाव में जिला प्रशासन ने मेहरौना में दो समुदाय के बीच दंगा की रिपोर्ट शासन को भेज था। सैकड़ों बेकसूर लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। दोपहर में लार थाने पर पहुंचे एसपी ने मातहतों को निर्देश देते हुए कहा कि पुरानी घटना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। किसी भी प्रकार की कोई चूक हुआ तो क्षम्य नहीं होगा। दशहरा और मोहर्रम एक साथ होने के कारण पुलिस सक्रिय है। नगर में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया, ताकि उपद्रव मचाने वालों की गतिविधि कैमरे में कैद होगी। इसके अलावा 16 वीडियो कैमरे से वीडियोग्राफी कराई जाएगी और ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। शांतिपूर्ण त्योहार निपटाने के लिए एक कंपनी पीएसी, 10 एसओ और पुलिस अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। एसपी ने कहा कि उपद्रवी चाहें जो भी हो किसी भी हालत में उसे बख्शा नहीं जाएगा। दोनों संप्रदाय के लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए त्योहार शांतिपूर्वक निपटाने का निर्देश दिया।