{"_id":"59c551e34f1c1b0d6c8b4e14","slug":"121506103779-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव से पहले रिक्त पदों पर होगी चौकीदारों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव से पहले रिक्त पदों पर होगी चौकीदारों की नियुक्ति
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नगर निकाय चुनाव से पहले चौकीदारों के खाली पदों को भर लिया जाएगा। आईजी कानून-व्यवस्था ने इस तरह का आदेश सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी को दिया है। इसके पीछे विभाग की मंशा निकाय चुनाव में चौकीदारों से मदद लेना है। वैसे शहर में चौकीदार का पद नहीं है, लेकिन हर गांव के लिए चौकीदार होते हैं। गांव में होने वाली हर संदिग्ध गतिविधि की जानकारी वह विभागीय अधिकारियों को देते हैं। इससे बड़ी घटनाएं और अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। थाने पर आकर ये काम भी करते हैं। इससे यह माना जाता है कि ये बड़े काम के हैं। बीच के दिनों में ये उपेक्षित हो गए थे। चौकीदार की मौत या निधन के बाद उनके पाल्यों को विभाग की ओर से नहीं रखा गया। इससे धीरे-धीरे चौकीदारों की कमी होती गई। पिछली सरकार ने इनकी सुधि ली थी और मानदेय में बढ़ात्तरी की थी। आईजी कानून-व्यवस्था ने पत्र लिखकर निकाय चुनाव से पहले ही इनकी नियुक्ति करने का आदेश दिया है। उनका कहना है कि निकाय चुनाव में इनकी भी मदद ली जाएगी। उनके पत्र के अनुसार प्रदेश में चौकीदार के 4800 पद खाली चल रहे हैं। पुलिस विभाग की ओर से 90 चौकीदारों का आवेदन डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है।
1933 रुपये मिलेगा मानदेय
देवरिया। पहले चौकीदारों को काफी कम मानदेय मिलता था, लेकिन अब चौकीदार को 1933 रुपये प्रति महीने के हिसाब से मानदेय मिलेगा। मानदेय बढ़ने से चौकीदारों को भी विभाग में मन लग रहा है।
विज्ञापन
1933 रुपये मिलेगा मानदेय
देवरिया। पहले चौकीदारों को काफी कम मानदेय मिलता था, लेकिन अब चौकीदार को 1933 रुपये प्रति महीने के हिसाब से मानदेय मिलेगा। मानदेय बढ़ने से चौकीदारों को भी विभाग में मन लग रहा है।
विज्ञापन