फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छह बाइक के साथ दो अंतरराज्यीय लिफ्टर गिरफ्तार

छह बाइक के साथ दो अंतरराज्यीय लिफ्टर गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2017 09:59 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
छह बाइक के साथ दो अंतरराज्यीय लिफ्टर गिरफ्तार
देवरिया। स्वॉट टीम, कोतवाली और रामपुर कारखाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छह बाइक के साथ दो अंतरराज्यीय वाहन लिफ्टर को गिरफ्तार किया। उनके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस टीम उनकी खोज में लगाई गई है। ये वाहन लिफ्टर रामपुर कारखाना इलाके से दो बोलेरो भी चोरी कर बेच दिए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को एसपी राजीव मल्होत्रा ने गंभीरता से लिया। एएसपी सुरेंद्र बहादुर के निर्देशन और सीओ सिटी संदीप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, स्वॉट टीम और रामपुर कारखाना पुलिस काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि तीनों टीम वाहन लिफ्टर की तलाश में कसया ओवरब्रिज पर थी। उसी दौरान सूचना मिली कि उदयपुर के बागीचे में चार बाइक लिफ्टर हैं। वे कुछ वाहनों को बिहार ले जाकर बेंचने की तैयारी में हैं। सूचना के बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। दो वाहन लिफ्टर और छह बाइक पकड़ लिए गए। दो वाहन लिफ्टर भागने में सफल रहे। पुलिस की पूछताछ में एक ने अपना नाम सत्यप्रकाश पांडेय निवासी रामनाथ देवरिया और दूसरे ने सोहन सैनी निवासी दरैला, थाना गुठनी, सिवान, बिहार बताया। भागने वालों में मुन्ना यादव निवासी कुकुरघाटी, खामपार और एक अज्ञात है। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बताया कि वे रामपुर कारखाना इलाके से दो बोलेरो चोरी कर बिहार में बेच दिए हैं। पुलिस ने बोलेरो बरामद करने के लिए बिहार में भी टीम लगा दिया है। एसपी राजीव मल्होत्रा ने पूरी टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed