{"_id":"5985fa3a4f1c1b354d8b4897","slug":"121501952570-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषितों के लिए संघर्ष करते रहे छोटे लोहिया 15-44-14","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोषितों के लिए संघर्ष करते रहे छोटे लोहिया 15-44-14
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। छोटे लोहिया के नाम से मशहूर स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जीवन पर पिछड़ों, दलितों, शोषितों, गरीबों और मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहे। उधर, पोस्टमार्टम चौराहा स्थित सपा कार्यालय में भी जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव की अध्यक्षता में जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमला यादव ने कहा कि जनेश्वर का मानना था कि समाज में संपन्नता और सामाजिक बराबरी लाकर ही समाजवाद का विस्तार किया जा सकता है। वह जीवनभर समाजवाद के प्रचार-प्रसार में लगे रहे। आज के दौर में समाजवाद का विस्तार ही छोटे लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि है। सपा नेता मुकुल सिंह ने कहा कि नौ अगस्त को प्रस्तावित देश बचाओ, देश बनाओ कार्यक्रम में जनपद के कोने-कोने से कार्यकर्ता भाग लेंगे। कलेक्ट्रेट पर होने वाला धरना-प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। राजेश यादव ने कहा कि युवाओं को जनेश्वर मिश्र के विचारों को पढ़ना चाहिए। इस दौरान रणवीर यादव, गनेश यादव, बिरजानंद, राधे चौधरी, बलराम शर्मा, रवि जायसवाल आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रामइकबाल सिंह ने कहा कि नौ अगस्त-1042 को गांधीजी ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। देश की जनता से अपील की थी कि करो और मरो का संकल्प लेकर अंग्रेजों को देश से खदेड़ना है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वर्ष नौ अगस्त को क्रांति दिवस को देश बचाओ, देश बनाओ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव, स्वामीनाथ, बाबूलाल यादव, मंजूर हसन, सीताराम यादव आदि मौजूद रहे।