{"_id":"5963b2014f1c1bca408b4858","slug":"121499705857-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने तीन स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने तीन स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। मंडलायुक्त के निर्देश पर एसडीएम ने जेई और एईएस के मरीजों की रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इंसेफेलाइटिस के मरीज तो नहीं मिले, लेकिन कर्मचारी जरूर नदारद थे। उन्होंने गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सोमवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश के बीच एडीएम अरुण सिंह 10.05 बजे सोनाड़ी सीएचसी पहुंचे। जहां कार्यरत दीनदयाल और सफाईकर्मी उमेश यादव उपस्थित मिले। आठ अनुपस्थित कर्मचारियों में धर्मवीर के भलुअनी अटैच होने की बात सामने आई। 11 बजे पीएचसी भलुअनी पर 21 स्थायी और 20 अस्थायी कर्मचारियों में चार स्थायी और पांच अस्थायी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। 11.40 बजे सीएचसी बरहज में डॉ. संजय चंद, डॉ. अजय पाल उपस्थित रहे। डॉ. आरपी जायसवाल और डीके यादव अवकाश, एमए सिद्दीकी फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन एके बरनवाल, संविदा स्टॉफ नर्स नीलम भारती अनुपस्थित मिलीं। एसडीएम ने बताया कि इंसेफेलाइटिस के मरीज तो नहीं मिले, लेकिन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। गैैरहाजिर कर्मियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।