{"_id":"5957d75d4f1c1b62248b47dc","slug":"121498928989-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को स्कूल भेजने को निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को स्कूल भेजने को निकाली जागरूकता रैली
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। परिषदीय स्कूलों के खुलने के पहले दिन शिक्षा विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। शनिवार को बच्चों ने रैली निकाल कर सब पढ़े, सब बढ़े का नारा बुलंद किया। इस दौरान बच्चों ने पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने की अपील की।
ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एबीआरसी उग्रसेन सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बच्चे नगर की प्रमुख सड़कों पर नारा बुलंद करते निकले। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराएं। रैली में शामिल वन विभाग के चारूचंद्र पांडेय ने पौधों के सुरक्षा की अपील की। इस दौरान सत्यवान यादव, सत्यप्रकाश सिंह, नर्वदेश्वर मणि, दयाशंकर पांडेय, समीरूल बेगम आदि मौजूद रहे।