{"_id":"594e99134f1c1b9e598b4675","slug":"121498323219-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर बम मारकर हमलावर भाग नकिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर बम मारकर हमलावर भाग नकिले
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापपुर। बनकटा थानाक्षेत्र के बंगरूआ गांव में शुक्रवार की रात कुछ अपराधी एक घर के दरवाजे पर बम मारकर सनसनी फैला दिए। बम की आवाज सुनकर जब गांववाले घटना स्थल पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। गांव के लोगों ने टॉर्च की रोशनी से आसपास हमलावरों की खोज किए, परंतु वे नहीं मिले। 100 नंबर पर सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।
बगरूआ गांव के इस्लाम मियां का परिवार शुक्रवार की रात सोया था। 12 बजे के आसपास दरवाजे पर तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। परिजन टॉर्च की रोशनी जलाकर देखा तो बाहर मुख्य दरवाजे के बगल में स्थित शौचालय के दरवाजे के पास बम फटा था और धुआं निकल रहा है। थोड़ी देर में गांव के लोग भी जुट गए। हमलावर मुख्य दरवाजे को निशाना बनाकर बम फेंके थे, लेकिन वह शौचालय के फाटक पर जा लगा। इससे फाटक टूट गया था और छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। खोजबीन के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा। परिवारवालों ने बताया कि डेढ़ माह पहले उनके दरवाजे पर स्थित पेड़ की टहनी पर एक बम मिला था। जिसे पुलिस ने निष्क्रिय किया था। इस्लाम ने सुबह थाने जाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।